केरल के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का रविवार को कोझीकोड (केरल) में 87-साल की उम्र में निधन हो गया। वह केरल की नीलांबुर सीट से 8 बार विधायक रहे और 4 बार राज्य के मंत्री भी रहे। उनके निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "उनका जाना पार्टी और मेरे लिए...बहुत बड़ी क्षति है।"