मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की गिरफ्तारी के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी पर मुसोलिनी का फासीवाद हावी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही, इटैलियन कांग्रेस हो गई है। मामले में पटेरिया की ज़मानत याचिका खारिज हो गई है।