कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या को शख्स ने टीवी पर धमकाया, कहा- हिम्मत है तो बेटी को बाहर भेजो

कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल को टीवी पर एक कॉलर ने मारने की धमकी दी और कहा कि हिम्मत है तो अपनी बेटी को बाहर भेजो। बल्लाल कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग पर चर्चा में हिस्सा ले रही थीं और उन्होंने 26 सितंबर को बीच से लौट रहीं मेडिकल छात्राओं से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए थे।