पंजाब में मंगलवार को जालंधर-नवाशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसोमाजरा गांव के पास कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की कार की चपेट में आने से एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें स्कूटर सवार शख्स सड़क पार करते समय विधायक की कार के सामने आता दिखा।