इंदौर (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार मामले में अग्रिम जमानत के लिए सरकारी डॉक्टर की मदद से नकली दस्तावेज़ बनवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, करण ने बलात्कार की घटना की तारीख से एक दिन पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के फर्ज़ी दस्तावेज़ बनवाए थे।