कांग्रेस से आज़ाद के इस्तीफे के बाद ‘जी-23’ के तीन नेताओं ने उनसे की मुलाकात

कांग्रेस के ‘जी-23’ समूह के तीन प्रमुख नेताओं आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को गुलाम नबी आज़ाद से मुलाकात की। बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। गौरतलब है, आज़ाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।