काउंटी चैंपियनशिप 2022 में मोहम्मद सिराज ने डेब्यू मैच की पारी में लिए पांच विकेट
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने काउंटी चैंपियनशिप 2022 में वॉरविकशायर की ओर से डेब्यू करते हुए समरसेट के खिलाफ पांच विकेट लिए हैं। मैच के पहले दिन चार विकेट लेने वाले सिराज ने कुल 24 ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें 6 मेडन ओवर के साथ 82 रन दिए। सिराज के काउंटी करियर का पहला विकेट पाकिस्तान के इमाम-उल-हक रहे।