असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क में एक दुर्लभ सफेद हॉग हिरण देखा गया है। काज़ीरंगा नैशनल पार्क व टाइगर रिज़र्व के ट्विटर हैंडल ने एल्बिनो हिरण का एक वीडियो शेयर किया है। डीएफओ रमेश गोगोई ने कहा कि सफेद रंग जीन में बदलाव की वजह से होता है और यह हिरण परिवार की एक अलग प्रजाति नहीं है।