कानपुर, कन्नौज के बाद लखनऊ में मिले ज़ीका वायरस के 2 केस, राज्य में मामले बढ़कर 111 हुए

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, लखनऊ में ज़ीका वायरस के 2 केस सामने आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 111 हो गई है। इनमें से 108 मामले कानपुर में जबकि 1 केस कन्नौज में रिपोर्ट हुआ है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन के अनुसार, सरकार ने इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रबंध किए हैं।