कानपुर की मेयर ने गलत रिपोर्ट दिखाने पर फेंकी फाइल, अधिकारी से बोलीं- बुद्धू समझता है

कानपुर (यूपी) में बुधवार को नगर निगम की बैठक के दौरान मेयर प्रमिला पाण्डेय नाले की सफाई से जुड़ी गलत रिपोर्ट दिखाए जाने पर एक अधिकारी पर भड़क गईं और फाइल फेंक दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रमिला अधिकारी से कह रही हैं, "मई से सफाई हो रही है...मार्च क्यों दिखा रहा है। बुद्धू समझता है।"