inshorts

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई विकेट, 216 रनों से पीछे है न्यूज़ीलैंड

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 129/0 रन बनाए और वह भारत से अब भी 216 रनों से पीछे है। इससे पहले श्रेयस अय्यर के डेब्यू टेस्ट में शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी ने 27.4-6-69-5 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।