कानपुर (उत्तर प्रदेश) में भागवत कथा के दौरान मां काली बने 14 वर्षीय बच्चे के चाकू से राक्षस का किरदार निभा रहे 11 वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर गला कट गया जिससे उसकी मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को धारदार चाकू दे दिया गया था। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।