कानपुर में मुस्लिम शख्स की पिटाई कर उससे ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाती भीड़ का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक मुस्लिम शख्स की पिटाई कर उससे जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाते दिख रहे हैं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बतौर खबर, भीड़ ने एक लड़की से छेड़छाड़ व धर्मांतरण की कोशिश करने के आरोप में शख्स की पिटाई की थी।