कानून के शासन वाला देश है कनाडा: निज्जर हत्या मामले में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 भारतीय नागरिकों को लेकर कहा है, "कनाडा कानून के शासन वाला देश है, जहां मज़बूत एवं स्वतंत्र न्याय प्रणाली है।" ट्रूडो ने कहा कि कनाडा की सरकार अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।