सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा है, "कानून सचमुच अंधा हो गया है।" उन्होंने कहा, "परमबीर ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि उसे मुंबई पुलिस से डर लगता है, दिलचस्प यह है कि इसी मुंबई पुलिस का प्रमुख रहा है परमबीर।"