उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को बचाने की कोशिशों के आरोपों पर कहा है, "किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "किसी को कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है लेकिन किसी भी दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।"