अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बताया है कि तालिबान के कब्ज़े के बीच उन्हें काबुल छोड़ने का फैसला करने के लिए 'दो मिनट' से ज़्यादा का समय नहीं मिला था। उन्होंने बीबीसी को बताया, "नहीं पता था कि हम कहां जाएंगे...टेकऑफ करने पर स्पष्ट हुआ कि हम अफगानिस्तान छोड़ रहे हैं...सब अचानक हुआ।" गनी अभी यूएई में हैं।