अमेरिका ने कहा है कि उसने अगस्त में काबुल ड्रोन स्ट्राइक में मारे गए 10 नागरिकों के परिजन के लिए मुआवज़े की पेशकश की है। बकौल यूएस, इच्छुक परिवारों को अमेरिका स्थानांतरित करवाने में भी मदद की जाएगी। शुरुआत में अमेरिका ने स्ट्राइक में आई.एस.आई.एस. के हमलावर को मारने का दावा किया था हालांकि बाद में इसे 'गलती' बताया था।