काबुल में चीनी गेस्ट हाउस पर हुए हमले में शामिल 3 हमलावरों को मार गिराया गया: तालिबान

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि काबुल (अफगानिस्तान) में एक चीनी गेस्ट हाउस पर हुए आत्मघाती हमले में शामिल 3 हमलावरों को मार गिराया गया है। बकौल मुजाहिद, हमले में दो विदेशी नागरिक घायल हुए हैं। काबुल के आपातकालीन अस्पताल ने बताया है कि 21 लोग घायल हुए हैं जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई।

Load More