एएनआई के अनुसार, इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंधोक ने कहा है कि काबुल में बंदूक की नोक पर अगवा किए गए अफगान मूल के भारतीय बिज़नेसमैन बंसारी लाल अरेन्देह को रिहा कर दिया गया है। अरेन्देह को 14-सितंबर को उनकी दुकान के पास से कथित तौर पर अगवा किया गया था। उनका परिवार दिल्ली-एनसीआर में रहता है।