काबुल से निकली फ्लाइट में महिला के सोने के बाद उसके 2 हफ्ते के बच्चे को सैनिक ने संभाला

काबुल से रेस्क्यू किए गए लोगों को लेकर निकली एक फ्लाइट में एक थकी हुई अफगानी महिला के दो हफ्ते के बच्चे को संभालते ब्रिटिश सैनिक सार्जेंट ऐंडी लिविंगस्टोन की तस्वीरें वायरल हो गईं। 31-वर्षीय लिविंगस्टोन ने कहा, "मैंने सिर्फ यही सोचा कि...परिवार से कहूं कि बच्चा मुझे संभालने दें ताकि उसकी मां और ऊर्जा पाने के लिए सो सकें।"