काम का समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: सरकार

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार के पास काम का समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा "ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के सामने विचाराधीन नहीं है।" गौरतलब है, इस तरह की अटकलें थीं कि सरकार काम के घंटों में बदलाव कर सकती है।