व्यापम में फर्ज़ी नौकरी लगी है क्या?: एमपी में खराब सड़कों को लेकर इंजीनियर से कलेक्टर

शाजापुर (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीवरेज कार्य के चलते खराब हुईं सड़कों को लेकर कलेक्टर दिनेश जैन एक इंजीनियर से कह रहे हैं, "लोगों को बता दो...(काम) नहीं करे तो लगाओ 10 जूते...यही इलाज है तुम्हारा।" उन्होंने एक महिला इंजीनियर से कहा, "व्यापम में फर्ज़ी नौकरी लगी है क्या? इंजीनियरिंग का कोई ज्ञान नहीं है?"