यूपी में कार चलाना सीख रहे नाबालिग ने स्कूल छात्रों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
पुलिस ने बताया है कि कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को कार चलाना सीख रहे एक नाबालिग लड़के ने स्कूली बच्चों से भरे एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में 5 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और आरोपी को पकड़ लिया गया है।