कार चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 कार बरामद

इंदौर (मध्य प्रदेश) क्राइम ब्रांच ने कार चोरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की 11 कार बरामद की हैं। गिरोह के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिला जिसका इस्तेमाल वह कारों की चोरी में करते थे। बकौल पुलिस, "इन कारों की कीमत ₹1 करोड़ से भी अधिक है।"