कार दुर्घटना में बचकर अमेरिका में पुलिस के पास पहुंची कुतिया, बचाई मालिक की जान

अमेरिका में टिन्स्ले नामक 1-वर्षीय शिलो शेफर्ड (कुत्ते की नस्ल) कार दुर्घटना में बचने के बाद पुलिस के पास पहुंची और उन्हें दुर्घटनास्थल पर ले जाकर अपने मालिक की जान बचाई। टिन्स्ले हाईवे पर आवारा कुत्ते की सूचना मिलने के बाद पुलिस की नज़र में आई थी। उसके मालिक व एक अन्य शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।