inshorts

कार में 5 दिन तक फंसी महिला ने यूएस में बारिश का पानी चाटकर बचाई अपनी जान

अमेरिका में 5 दिन तक एक कार में फंसी रही 68-वर्षीय महिला ने बारिश का पानी चाटकर अपनी जान बचाई। उनकी कार बर्फ पर फिसलकर पलटने के बाद एक गड्ढे में फंस गई थी और दुर्घटना में उनके हाथ व घुटना फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने कहा, "सीट बेल्ट काटने के लिए झुकते समय मैंने अपनी हड्डिया देखीं।"