कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की हादसे में मौत के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, "पिछली सीट पर बैठने वाले अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो जुर्माना लगेगा।"