आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ज़िले में उल्टी दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार लॉरी की कार से टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, मृतकों में एक स्थानीय बीजेपी नेता था और सभी रिश्तेदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए ₹2-2 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है।