इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक शख्स द्वारा बुज़ुर्ग शिक्षिका के पेट पर लात मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में बुज़ुर्ग महिला लात मारे जाने के बाद सड़क पर गिरती हुई दिख रही हैं और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी और बुज़ुर्ग दंपति की कारें आपस में टकरा गई थीं जिसके बाद यह मारपीट हुई।