पुलिस ने रातीबड (मध्य प्रदेश) में एक महिला का गैंगरेप करने के आरोप में एक कारोबारी और उसके 81-वर्षीय दोस्त (पूर्व प्रोफेसर) को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, कारोबारी के यहां महिला घरेलू सहायिका थी। महिला का आरोप है कि कपड़े बदलते समय कारोबारी ने उसका वीडियो बना लिया था और उस फुटेज का इस्तेमाल कर उसका यौन शोषण किया।