कारोबारी ने ध्वस्तीकरण से बचने के लिए इमारत में मंदिर बनाकर बाहर लगाई पीएम की प्रतिमा
भरूच (गुजरात) में एक कबाड़ कारोबारी ने अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचने के लिए इमारत की छत पर राम मंदिर बनवाया है। मंदिर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाएं लगी हैं। कारोबारी ने ज़िला प्रशासन की इजाज़त लिए बिना संबंधित इमारत में अतिरिक्त मंज़िल का निर्माण किया था।