कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उसने गोरखपुर में कथित तौर पर पुलिस रेड के कारण हुई कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार को ₹40 लाख धनराशि देने के अलावा मनीष की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी दी जाएगी।