inshorts

कार्डियक और फेफड़ों संबंधित समस्याओं का चल रहा था इलाज: राहुल बजाज के निधन पर डॉक्टर

उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. पुरवेज़ ग्रांट ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने से उनका कार्डियक और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का इलाज चल रहा था। बकौल पुरवेज़, रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है, बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन का शनिवार को 83-वर्ष की उम्र में निधन हो गया।