आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2021 तक विदेश यात्रा की अनुमति मिल गई है। हालांकि, यात्रा से पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के पास ₹1 करोड़ जमा करने होंगे। कार्ति के खिलाफ
₹305 करोड़ का विदेशी फंड प्राप्त करने सहित कई आपराधिक मामलों में जांच चल रही है।