अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक की गेंद पर लगातार 2 छक्के लगने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत को स्टंप माइक पर 'डीके भाई, सब कंट्रोल में है' कहते सुना गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक यूज़र ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "ऋषभ पंत की प्रतिक्रिया मज़ेदार है।" कार्तिक ने ओवर में 18 रन दिए थे।