आईपीएल-2021 में मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 2-रन से जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि आखिरी ओवर में 4-रन डिफेंड करने वाले पेसर कार्तिक त्यागी व चेतन सकारिया शर्टलेस होकर जश्न मना रहे हैं।