अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूएस-यूके-ऑस्ट्रेलिया सैन्य भागीदारी की घोषणा करते वक्त ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का नाम भूल गए। बाइडन ने मॉरिसन के लिए कहा, "मैं डाउन अंडर (ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के लिए प्रयोग होने वाला शब्द) के अपने साथी को धन्यवाद देना चाहता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, दोस्त।" तीनों देशों के नए गठबंधन को 'AUKUS' नाम दिया गया है।