केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "कार्यपालिका और न्यायपालिका एक ही माता-पिता की संतान हैं। हम भाई-भाई हैं। आपस में लड़कर कोई फायदा नहीं है।" उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमेशा न्यायपालिका का समर्थन करेगी। बकौल रिजिजू, दोनों को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का मार्गदर्शन करना चाहिए।