inshorts

कार्यस्थलों में महिलाओं के लिए काम का समय फ्लेक्सिबल रखना भविष्य की ज़रूरत है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि फ्लेक्सिबल वर्कप्लेस, वर्क फ्रॉम होम ईकोसिस्‍टम और खासतौर पर महिलाओं के लिए काम का समय फ्लेक्सिबल रखना भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की श्रम शक्ति भारत के 'अमृत काल' के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।