inshorts

कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर यूपी में महिला ने जूते-चप्पलों की माला से दारोगा को पीटा

बरेली (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला एसएसपी ऑफिस के बाहर दारोगा को जूते-चप्पलों से बनी माला से पीटती दिख रही है। महिला ने एक शिकायती-पत्र के संबंध में दारोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, महिला द्वारा दिया गया शिकायती-पत्र जांच में गलत मिला था जिसपर उन्हें समझाया गया था।