भारत के 17-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप (मियामी) में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया। प्रग्नानंदा ने टूर्नामेंट में विश्व नंबर-4 अलीरेज़ा फिरूज़जा, विश्व नंबर-6 लेवन अरोनियन और विश्व नंबर-9 अनीश गिरी को भी हराया। इवेंट में उप-विजेता रहने के बावजूद प्रग्नानंदा को कुल $37,500 की पुरस्कार राशि मिली। चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने इवेंट में $40,000 जीते।