'काला चश्मा' गाने पर डांस करते हुए युवक-युवतियों ने हर की पौड़ी पर बनाई रील, शिकायत दर्ज

हरिद्वार (उत्तराखंड) में हर की पौड़ी पर कई युवक और युवतियों द्वारा 'काला चश्मा' गाने पर डांस करते हुए इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को लेकर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी की मर्यादा और धार्मिक सुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।