काले रंग की त्वचा वाला दुर्लभ बाघ ओडिशा के टाइगर रिज़र्व में मिला मृत
ओडिशा स्थित सिमलिपाल टाइगर रिज़र्व में रविवार को एक दुर्लभ मेलानिस्टिक (काले रंग की त्वचा) बाघ मृत पाया गया। एक अधिकारी ने बताया, "बाघ का आज पोस्टमॉर्टम हुआ...शुरुआती जांच में इसके मरने का कारण अन्य बाघ के साथ हुई लड़ाई लग रहा है...टेस्ट के परिणाम आने के बाद बाघ की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।"