inshorts

काश कोविड-19 परेशान करने वाला शख्स होता जिसे हरा सकता: नए द. अफ्रीकी वैरिएंट पर महिंद्रा

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों द्वारा नए कोविड-19 वैरिएंट का पता लगाने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, "इस कोविड-19...का बहुत हो गया।" उन्होंने लिखा, "काश कोविड-19 सिर्फ...परेशान करने वाला कोई शख्स होता जिसे मैं बॉक्सिंग रिंग में ले जा सकता था और बुरी तरह हरा सकता।" एक ट्विटर यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "आनंद महिंद्रा का डार्क साइड।"