काश भारत से पाक अलग ही ना होता: आर्थिक संकट के बीच वायरल वीडियो में पाकिस्तानी युवक
पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक कह रहा है, "हमें (पीएम) मोदी मिल जाएं बस, हमें ना नवाज़ शरीफ चाहिए, ना बेनज़ीर, ना इमरान और ना मुशर्रफ। काश पाकिस्तान भारत से अलग ही ना होता, सारा पाक-हिन्द एक होता।"