'काशी विश्वनाथ धाम' के कर्मचारियों के लिए पीएम ने भेजे जूट के 100 जोड़ी जूते

डीडी न्यूज़ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'काशी विश्वनाथ धाम' के कर्मचारियों के लिए 100 जोड़ी जूट के जूते भेजे हैं। इनमें पुजारी, सफाईकर्मी व सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बकौल खबर, पीएम को जानकारी मिली थी कि अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नंगे पैर काम करते हैं क्योंकि मंदिर में चमड़े व रबड़ के चप्पल/जूते पहनने पर पाबंदी है।