किंग चार्ल्स की ताजपोशी के समय उबासी लेते उनके पोते प्रिंस लुई की तस्वीर हुई वायरल

यूके के किंग चार्ल्स-III की ताजपोशी के समय उबासी लेते उनके 5-वर्षीय पोते प्रिंस लुई की तस्वीर वायरल हो गई है। लुई अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ बग्घी से वेस्टमिंस्टर आबी की ओर जाते समय लोगों की तरफ हाथ हिलाते दिखे। वेस्टमिंस्टर आबी के अंदर वह छत को निहारते और इशारा कर अपनी बहन को कुछ दिखाते नज़र आए।