रॉयटर्स ने बकिंघम पैलेस के हवाले से बताया है कि किंग चार्ल्स को शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में होने वाली मीटिंग में औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया शासक घोषित किया जाएगा। चार्ल्स अपनी मां महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद स्वत: सम्राट बने हैं। वह स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल से शुक्रवार को लंदन के लिए रवाना हो गए।