किंग चार्ल्स ने डेस्क खाली करने के लिए सहयोगी को गुस्से में किया इशारा, वीडियो हुआ वायरल
यूके के किंग चार्ल्स-III का एक्सेशन सेरेमनी के दौरान अपना डेस्क खाली करने के लिए गुस्से में इशारा करने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने सहयोगी को डेस्क से पेन की ट्रे हटाने को कह रहे हैं। लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुए समारोह में उन्हें सम्राट घोषित किया गया था।